फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   india will beat china soon in terms of economic growth

अब चीन को पछाड़ेगा भारत, ये रहा पुख्ता सबूत

Wed, 15 Apr 2015 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Apr 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
india will beat china soon in terms of economic growth

इस साल भारत की आर्थिक विकास दर उम्मीद से अधिक रहने की संभावना है। इस आर्थिक विकास दर के साथ ही भारत 2015 में चीन से भी आगे निकल जाएगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, 2016 में भारत चीन से और अधिक आगे निकल जाएगा। इस बात की भविष्यवाणी इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) और वर्ल्ड बैंक ने की है।

दोनों का ही मानना है कि इस साल भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी तक पहुंच सकती है, जो पिछले साल 7.2 प्रतिशत थी। वहीं दूसरी ओर, 2016 के लिए आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के आंकड़े अलग-अलग हैं।
विज्ञापन


आईएमएफ के अनुसार 2016 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है, जबकि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत की आर्थिक विकास दर 2016 में 7.9 प्रतिशत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कम लगाया था अनुमान

india will beat china soon in terms of economic growth

इससे पहले जनवरी 2015 में आईएमएफ ने अनुमान लगाया था कि 2015 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.3 प्रतिशत रह सकती है, जबकि 2016 में यह बढ़कर 6.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

वहीं दूसरी ओर, वर्ल्ड बैंक ने जनवरी 2015 में अनुमान लगाया था कि 2015 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.4 प्रतिशत और 2016 में ये आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

इन सभी आंकड़ों से हट कर केंद्र ने बजट के दौरान उम्मीद जताई थी कि मार्च 2016 तक भारत की जीडीपी 8.1-8.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

आईएमएफ के अनुसार चीन की आर्थिक विकास दर 2015 में 6.8 प्रतिशत और 2016 में 6.3 प्रतिशत रह सकती है। वहीं दूसरी ओर, वर्ल्ड बैंक के अनुसार यह दर 2015 में 7.1 प्रतिशत और और 2016 में 7 प्रतिशत रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed