फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India will be among four big economies by 2050: mckinsey

2050 तक दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत: मैकेंजी

Wed, 22 Jun 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
India will be among four big economies by 2050: mckinsey
बीएचपी ‌बिलिटॉन

सबसे तेजी से बढ़ रहे उभरते बाजारों में से एक भारत 2050 तक दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। माइनिंग कंपनी बीएचपी बिलिटॉन एंड्रयू मैकेंजी ने यह बात कही है। ऑस्ट्रेलिया स्थित समूह आयरन ओर, मेटलर्जिकल कोल, कॉपर और यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक है और समूह पारंपरिक और गैर पारंपरिक तेल एवं गैस और ऊर्जा कोल में भी कारोबार करता है।

विज्ञापन


एक आयोजन में बोलते हुए मैकेंजी ने कहा कि चीन, भारत और इंडोनेशिया में दुनिया की 40 फीसदी आबादी रहती है। 2050 तक ये अर्थव्यवस्थाएं दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से तीन अर्थव्यवस्थाएं होंगी। 20 वीं शताब्दी में बदलाव मूल्यों, संस्कृति और अमेरिका के आर्थिक प्रभाव की वजह से हो रहा था। अमेरिका के नेतृत्व और वैश्विक मामलों में उसकी भूमिका ने दुनिया को बेहतर जगह बनाई है।
विज्ञापन


मैकेंजी ने कहा कि अब हम उस चीज के शुरुआती चरण में हैं जिसको कुछ लोग एशिया की सदी कह रहे हैं। इस सदी को पूरे एशिया में विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के सम्मिलन से परिभाषित किया जा रहा है। पूरे एशिया में सामाजिक और आर्थिक ताकतें जो काम कर रहीं हैं उसे रोका नहीं जा सकता। चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था उस गति से विकास जारी रखेगी जिससे शेष दुनिया ईर्ष्या करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिर्फ वस्तुओं और सेवाओं के लिए नहीं है। चीन न सिर्फ व्यापार में अहम भूमिका निभाएगा बल्कि वह ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चीन व्यापार का इस्तेमाल नया चीन बनाने के लिए कर रहा है। व्यापार ने चीन को वैश्विक मंच पर उसकी सही जगह दिलाई है और उसे और आगे जाना है। व्यापार इंडोनेशिया और भारत के लिए भी यही काम करेगा।


इस बीच, एक अलग आयोजन में बीएचपी बिलिटॉन के प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस फॉर मिनरल्स, ऑस्ट्रेलिया माइक हेनरी ने कहा कि भारत में कंपनी के लिए ग्रोथ बढ़ाने का अवसर है, जहां आर्थिक विकास स्टील की मांग को बढ़ा रहा है। इसकी वजह से मेट कोल की मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed