फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India to gain as America changes import policy

भारत को होगा बड़ा फायदा, अमेरिका ने अपने कानून में किया बदलाव

Tue, 07 Feb 2017 09:45 PM IST
एजेंसी/वॉशिंगटन
एजेंसी/वॉशिंगटन Updated Tue, 07 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
India to gain as America changes import policy
ट्रंप और मोदी

अमेरिका ने भारत को अपना ‘अहम रक्षा भागीदार’मानते हुए अपने निर्यात नियंत्रण कानूनों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों से भारत के रक्षा उपक्रमों को फायदा मिलेगा। प्रौद्योगिकी व हथियारों का आसानी से होने वाला हस्तांतरण भारत के हित में होगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के नियंत्रण वाले सैन्य सामानों की आयातक कंपनियों को भी एक तरह से मंजूरी मिल गई है, जिसमें बड़े हथियार शामिल हैं। माना जा रहा है कि अब इस बात की संभावना बहुत कम रह गई है कि भारत को किसी सैन्य उत्पाद की आयात के लिए लाइसेंस से इंकार किया जाए।
विज्ञापन


नया नियम एक प्रकार से भारतीय कंपनियों को ऐसे आयातों की पूर्व स्वीकृति देता है। भारत अमेरिका बिजनस काउंसिल (एसआईबीसी) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि - ‘मैं अमेरिका द्वारा भारत को मुख्य रक्षा सहयोगी का दर्जा दिए जाने पर बहुत प्रसन्न हूं। भारत को यह हैसियत मिलने का हम लंबे समय से समर्थन कर रहे थे। अब भारत की इस पहचान पर अमेरिकी कानून की मुहर भी लग गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए इसलिए है बेहतर कदम

India to gain as America changes import policy

नियमों में किए गए बदलाव के कारण अब जिन कंपनियों को ‘वैलिडेटेड एंड यूजर’ (वीई) का दर्जा मिल जाएगा, उन्हें हथियारों के आयात के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसआईबीसी के रक्षा निदेशक बेंजामिन एस ने कहा कि - ‘भारत में काम कर रहीं भारतीय व अमेरिकी कंपनियां नागरिक व सैन्य निर्माण के लिए वीई दर्जा आवंटित करने का आवेदन कर सकती हैं।

यानी अब उन्हें अलग से लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैश्विक आपूर्ति श्रंखला बनाने और बाजार की बदलती चुनौतियों पर तत्काल ध्यान देने के लिहाज से भी यह बेहतर कदम साबित होगा।’पिछले 5 वर्षों में भारत-अमेरिका में 3 खरब रु. से अधिक की सैन्य तकनीक, हथियार व उपकरणों के सौदे हो चुके हैं।

इसके लिए 810 लाइसेंस जारी किए गए। ऐसे में नई व्यवस्था से जुड़े भारतीय हितों पर बेंजामिन ने कहा कि - ‘भारतीय कंपनियों के लिए यह बेहद सकारात्मक फैसला है। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी भारतीय कंपनियों के लिए कारोबार ज्यादा आसान हो जाएगा। ऐसी भारतीय कंपनियां जो कि अमेरिकन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, उन्हें और भी ज्यादा फायदा होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed