फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India's second quarter gdp down by 1.1 percent due to rupee fall down

कमजोर रुपये से 7.1 फीसदी पर टिकी भारत की विकास दर

Fri, 30 Nov 2018 06:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
India's second quarter gdp down by 1.1 percent due to rupee fall down

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी दर घटकर 7.1 फीसदी रह गई। यह पहली तिमाही में 8.2 फीसदी थी। इस हिसाब से इसमें 1.1 फीसदी की कमी देखने को मिली है। हालांकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 6.3 प्रतिशत था। 

विज्ञापन

 
आर्थिक सलाहकारों की माने तो जीडीपी में यह कमी दो मुख्य कारणों से आई है। पहला डॉलर के मुकाबले रुपये का लगातार कमजोर होना और दूसरा आईएलएंडएफएस में नकदी सकंट, जिसकी वजह से निवेश पर असर देखने को मिला। 
विज्ञापन


चीन से आगे 

हालांकि देश की जीडीपी अभी भी पड़ोसी देश चीन से आगे है। चीन की जीडीपी 6.7 फीसदी रही, जो भारत से बहुत कम है। भारत की जीडीपी विश्व के कई अन्य देशों की जीडीपी से फिलहाल आगे बनी हुई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान 7.4 फीसदी रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट में विकास दर 7.5 से 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। रॉयटर्स पोल में भी विशेषज्ञों ने पहली तिमाही के मुकाबले गिरावट का अनुमान लगाया था। 

अक्टूबर में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक के उत्पादन में कमी से आठ बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रही। प्राकृतिक गैस, कच्चा तेल, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर एक साल पहले अक्टूबर में 5 प्रतिशत रही थी, जबकि 2018 सितंबर में 4.3 फीसदी। 


वहीं वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक अक्टूबर महीने में कच्चा तेल में 5 प्रतिशत, उर्वरक उत्पादन में 11.5 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 0.9 प्रतिशत की कमी आई। दूसरी तरफ सीमेंट बिजली और कोयला उत्पादन में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed