भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता केंद्र :IMF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लैगार्ड ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकते हुए केंद्रों में भारत शामिल है। जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।
बैठक में उन्होंने चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी और उसकी मौद्रिक नीतियों पर चर्चा की, जिसके कारण पिछले दिनों दुनिया के बाजारों में संशय गहरा गया था।
लैगार्ड ने कहा कि विकसित दुनिया में अधिकतर जगहों पर समस्या है, वहीं चीन की उभरती अर्थव्यवस्था में गड़बड़ी पैदा हो गई। हालांकि यह इतनी बड़ी गड़बड़ी नहीं जितनी दुनिया के शेयर बाजार दिखा रहे हैं।
कहीं विकास है तो वह है भारत
उन्होंने कहा कि उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में अगर कहीं विकास है तो वह है भारत। भारत दुनिया के कुछ चुनिंदा चमकते केंद्रों में शामिल है।
अधिकारियों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने उस बैठक में चीन में मंदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह आर्थिक धुंध से गिरा हुआ है। बैठक में दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अमेरिका के नीति निर्माता भी शामिल थे।
इस बीच शुक्रवार को चीन ने जी-20 के अन्य देशों को आश्वस्त किया कि उसकी अर्थव्यवस्था नहीं ढहेगी और थोड़ी धीमी ही सही लेकिन बढ़ती रहेगी।