{"_id":"5f65e55c4159e738080fd239","slug":"india-fuel-demand-to-decrease-by-more-than-11-percent-in-2020-according-to-fitch-solutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिच सॉल्यूशंस ने जताया अनुमान, 2020 में 11.5 फीसदी घटेगी ईंधन की मांग","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
फिच सॉल्यूशंस ने जताया अनुमान, 2020 में 11.5 फीसदी घटेगी ईंधन की मांग
Sat, 19 Sep 2020 04:32 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
ईंधन
- फोटो : iStock
फिच सॉल्यूशंस का अनुमान है कि 2020 में भारत की ईंधन की मांग 11.5 फीसदी घटेगी। देश का आर्थिक परिदृश्य और कमजोर होने के बीच फिच सॉल्यूशंस ने ईंधन की मांग में गिरावट के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। फिच सॉल्यूशंस के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2020-21 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.6 फीसदी की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
पहले इतना जताया था अनुमान
पहले अर्थव्यवस्था में 4.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया था। फिच सॉल्यूशंस की ओर से शनिवार को जारी नोट में कहा गया कि, 'ईंधन की मांग व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। उपभोक्ता के साथ औद्योगिक ईंधन दोनों की मांग में बड़ी गिरावट आई है।' पहले फिच सॉल्यूशंस ने 2020 में ईंधन की मांग में 9.4 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
2021 और 2022 में वृद्धि का अनुमान
फिच सॉल्यूशंस का अनुमान है कि 2021 और 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। उसने कहा कि उस समय महामारी नियंत्रण में होगी और आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने से अर्थव्यवस्था वृद्धि दर्ज करेगी। चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
उपभोक्ता खर्च प्रभावित
नोट में कहा गया कि कोविड-19 का प्रसार थमता नहीं दिख रहा। प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। फिच सॉल्यूशंस ने कहा कि बेरोजगारी की ऊंची दर तथा कोरोना वायरस की वजह से लोगों की आय घटने की वजह से उपभोक्ता खर्च प्रभावित हुआ है।