{"_id":"5ec6227b258c4e00052f1da1","slug":"increase-in-shares-of-aviation-sector-after-domestic-flights-from-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई से घरेलू यात्री सेवाएं बहाल होने से विमानन शेयरों में जोरदार तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
25 मई से घरेलू यात्री सेवाएं बहाल होने से विमानन शेयरों में जोरदार तेजी
Thu, 21 May 2020 12:10 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 21 May 2020 12:10 PM IST
सार
- विमानन कंपनियों के शेयर में 10 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली।
- इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 9.88 फीसदी बढ़कर 1,002 के स्तर पर आ गए।
- नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा था कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार द्वारा 25 मई से घरेलू यात्री सेवाओं को बहाल करने की घोषणा से विमानन कंपनियों के शेयर में 10 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 9.88 फीसदी बढ़कर 1,002 के स्तर पर आ गए। स्पाइसजेट भी 4.88 फीसदी उछलकर 42.95 रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा था कि घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। पुरी ने ट्वीट किया, 'घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई, 2020 से क्रमिक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है।' कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए भारत में 25 मार्च से सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
घरेलू उड़ानों के परिचालन को लेकर जरूर आदेश आ गया है, लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। देश में करीब 20 एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित होती हैं। दुनियाभर में कोरोना के कहर को देखते हुए अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद रखने का ही फैसला लिया गया है।
विज्ञापन