{"_id":"5e6231818ebc3eeb560a8a95","slug":"increase-in-price-of-gold-and-silver-today-know-the-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम
Fri, 06 Mar 2020 04:48 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Mar 2020 04:48 PM IST
सार
- शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है।
- सोने में आज 773 रुपये की बढ़त आई है।
- बढ़त से चांदी का दाम 48,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
gold silver
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में आज 773 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 45,343 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। कोरोनावायरस के डर के चलते सोने की कीमत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
इतनी महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 192 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 48,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 773 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया। रुपया 23 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था। कोरोनावायरस की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। इस वजह से भी सोना महंगा हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1,400 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,678 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, कल सोने में 157 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 44,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। सोने की मांग में स्थिरता के कारण सोना सस्ता हुआ था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 99 रुपये की गिरावट आई थी और यह 47,517 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 157 रुपये सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,640 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।