फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   in early trading Rupee up to 24 paise

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे मजबूत

Thu, 15 Nov 2018 12:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, मुंबई
बिजनेस डेस्क, मुंबई Updated Thu, 15 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
in early trading Rupee up to 24 paise
Rupee Vs Dollar

विदेशी निवेशकों की लिवाली तथा कच्चा तेल की कीमतों के आसान पड़ने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 72.07 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 277.38 करोड़ रुपये की लिवाली की थी। डीलरों ने कहा कि निर्यातकों की डॉलर बिकवाली बढ़ने तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम पड़ने से भी रुपये को मजबूती मिली।
विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से भी रुपये को बल मिला। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 67.09 अंक यानी 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 35,209.08 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रुपया 36 पैसे की बढ़त लेकर 72.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed