फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   impact of US President Joe Biden infrastructure plan on share market

इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज: जानिए सदी के सबसे बड़े पैकेज का शेयर बाजार पर क्या पड़ा असर

Fri, 02 Apr 2021 02:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Apr 2021 02:25 PM IST
सार

  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान को सदी का सबसे बड़ा प्रस्ताव बताया जा रहा है। 
  • घरेलू शेयर बाजार वैश्विक बाजारों से प्रभावित होता है।
  • भारतीय शेयर बाजार पर इस पैकेज का सकारात्मक असर रहा। 

विज्ञापन
impact of US President Joe Biden infrastructure plan on share market
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बाइडन ने आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए दो ट्रिलियन डॉलर यानी दो लाख करोड़ डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज का एलान किया। इस इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान को वर्तमान सदी का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव बताया जा रहा है। इससे शेयर बाजार पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि घरेलू शेयर बाजार वैश्विक बाजारों से प्रभावित होता है। इसको लेकर निवेशकों के मन में भी काफी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


पैकेज का बाजार पर सकारात्मक असर
भारतीय शेयर बाजार पर इस पैकेज का सकारात्मक असर रहा। एक अप्रैल को वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स ने फिर से 50 हजार का स्तर छुआ। एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर के शेयर बाजारों पर अमेरिकी पैकेज का सकारात्मक प्रभाव पड़ा इसलिए गुरुवार को वैश्विक बाजारों में तेजी रही। सिंगापुर, जापान, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस समेत एशियाई और यूरोपीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। 
विज्ञापन


और बढ़ सकता है शेयर बाजार
इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी के बड़े तौर पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है और जब भी किसी विकसित देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से लिक्विडिटी बढ़ती है, तब वहां के विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ज्यादा मुनाफे की उम्मीद में उभरते हुए विकासशील बाजारों की ओर आते हैं। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि विदेशी निवेशक घरेलू बाजार में पैसा लगाएंगे, जिससे भारतीय शेयर बाजार और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारकों से भी प्रभावित होगा बाजार 
हालांकि काफी जानकार हाल के करेक्शन के बाद भी बाजार में उच्च वैल्यू मान रहे हैं। जल्द ही कंपनियां पिछले वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही के नतीजे भी जारी करेंगी। इसके अलावा कोरोना के मामलों और बॉन्ड यील्ड पर भी निवेशकों की पैनी नजर होगी। इन कारकों से भी बाजार प्रभावित होगा। 


2020 के आखिरी दो महीनों में एफआईआई ने बाजार में एक लाख 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस निवेश से सेंसेक्स और निफ्टी में काफी बढ़त आई थी। जनवरी और फरवरी 2021 में विदेशी निवेशकों का इक्विटी में निवेश क्रमश: 19473 और 25787 करोड़ रुपये का था। बड़े निवेश के बाद 15 फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 52,000 के स्तर के ऊपर पहुंचा था। वहीं मार्च में विदेशी निवेश घटकर 10952 करोड़ रुपये हुआ, तो बाजार में गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed