फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Foseco India Maharashtra Farm Loan waiver Gold Silver Crude rates Forex trading SEBI RBI news

Biz Updates: UK की कंपनी ने फोसेको इंडिया में हिस्सेदारी बेची; महाराष्ट्र में किसानों के 382 करोड़ कर्ज माफ

Fri, 28 Aug 2026 08:22 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Aug 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Foseco India Maharashtra Farm Loan waiver Gold Silver Crude rates Forex trading SEBI RBI news
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
ब्रिटेन की कंपनी मॉर्गन एडवांस्ड मैटेरियल्स ने गुरुवार को फोसेको इंडिया में अपनी पूरी  15.26 प्रतिशत हिस्सेदारी 678 करोड़ रुपये में बेच दिया। हिस्सा बेचने के साथ ही कंपनी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के ब्लॉक डील आंकड़ों के अनुसार, मॉर्गन की दो सहयोगी कंपनियों मॉर्गनाइट क्रूसिबल लिमिटेड और मॉर्गन टेरेसन बीवी ने कुल 11,50,800 शेयर बेचे। इन शेयरों की औसत कीमत 5,897 रुपये प्रति शेयर रही और सौदे का कुल मूल्य 678.62 करोड़ रुपये रहा। इस सौदे में कई घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सेदारी खरीदी। एलआईसी, मोतीलाल ओसवाल, इनवेस्को, एसबीआई, महिंद्रा मैनुलाइफ और मिराए एसेट से जुड़े म्यूचुअल फंडों ने शेयर खरीदे। इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के फैमिली ऑफिस कैटामारन वेंचर्स ने भी निवेश किया। मॉर्गन स्टेनली और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स समेत विदेशी निवेशकों ने भी हिस्सेदारी हासिल की। फोसेको इंडिया फाउंड्री क्षेत्र में कारोबार करती है।
विज्ञापन


नांदेड़ के किसानों को राहत, 381 करोड़ से अधिक का लोन माफ
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में 51,330 किसानों को कृषि ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में 381.94 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने 381,94,67,038 रुपये जारी कर संबंधित बैंकों को भेज दिए हैं। बैंक अब किसानों के ऋण खातों में माफी की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इससे पहले योजना के पहले चरण में 12,929 किसानों के लिए 106.24 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। ऋण माफी पाने वाले किसान नए कर्ज के लिए पात्र होंगे। जिले में 27 अगस्त तक 73,666 किसानों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया था, जबकि 23,106 किसान अभी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed