फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   HDFC Bank will get 50,000 crore from capital bonds after shareholders approval

HDFC बैंक की 50,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी

Mon, 20 Jul 2020 11:30 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 20 Jul 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
HDFC Bank will get 50,000 crore from capital bonds after shareholders approval
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File

निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक, कैपिटल बॉन्ड के जरिए 50,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने वाला है, बैंक को उसके शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल गई है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी 26वीं सालाना महासभा (एजीएम) में इसका एलान किया। इसके इलावा केनरा बैंक भी पांच हजार करोड़ रुपये इकट्ठा करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन



एचडीएफसी बैंक ने बताया कि 50,000 करोड़ रुपये की राशि अनसिक्योर्ड परपेचुअल डेट इंस्ट्रूमेंट (टियर-1 कैपिटल बॉन्ड का अतिरिक्त हिस्सा), टियर-2 कैपिटल बॉन्ड्स और लंबी अवधि के बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट को जारी कर जुटाए जाएंगे। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई बैंक फंड जुटाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के शेयरहोल्डर्स ने मलय पटेल को स्वतंत्र निदेशक और कैजाद भरूचा को कार्यकारी निदेशक के तौर पर दोबारा नियुक्त करने पर मंजूरी दे दी है। वहीं रेनू कर्नाड को बैंक का गैर कार्यकारी निदेशक चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोरोना वायरस के चलते हुए नुकसान की भरपाई करने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए केनरा बैंक पांच हजार करो़ड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेना जरूरी है और दस अगस्त की एजीएम में इस बात का फैसला लिया जाएगा।


केनरा बैंक ये रकम राइट्स इश्यू, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) सहित दूसरे विकल्पों के जरिए हासिल करेगा। 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में केनरा बैंक ने जानकारी दी कि बैंक के पास मौजूदा इक्विटी कैपिटल 1030.23 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed