{"_id":"5f89567a8ebc3e9c0416d727","slug":"hcl-tech-second-quarter-results-net-profit-rises-by-more-than-18-percent-to-3148-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: 18.5 फीसदी बढ़ा HCL टेक का शुद्ध लाभ, चार रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तिमाही नतीजे: 18.5 फीसदी बढ़ा HCL टेक का शुद्ध लाभ, चार रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान
Fri, 16 Oct 2020 01:44 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
एचसीएल
- फोटो : Social Media
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,148 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 2,651 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
विज्ञापन
6.1 फीसदी बढ़ा राजस्व
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 6.1 फीसदी बढ़कर 18,594 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 17,528 करोड़ रुपये था। तिमाही के आधार पर, शुद्ध लाभ जून तिमाही के 2,925 करोड़ रुपये से 7.4 फीसदी अधिक रहा, जबकि राजस्व 17,841 करोड़ रुपये से 4.2 फीसदी अधिक रहा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सी विजय कुमार ने कहा कि, 'हमने स्थिर मुद्रा के आधार पर 4.5 फीसदी की राजस्व वृद्धि और कर भुगतान से पहले 21.6 फीसदी की लाभ वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
चार रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए चार रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है। तिमाही के दौरान एचसीएल ने 15 बड़े सौदों पर हस्ताक्षर किए। सितंबर 2020 की तिमाही के अंत में एचसीएल में 1,53,085 कर्मचारी थे।
गिरावट पर कारोबार कर रहा शेयर
मालूम हो कि आज एचसीएल टेक का शेयर 859 पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12 बजे यह 26.55 अंक यानी 3.09 फीसदी की गिरावट के बाद यह 833.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 860 पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.26 लाख करोड़ रुपये है।