{"_id":"5d7b199f8ebc3e01586ef546","slug":"hallmarking-on-gold-should-become-mandatory-before-diwali-says-ramvilaas-pawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली से पहले सोने की हालमार्किंग को मंजूरी दे वाणिज्य मंत्रालय","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
दीवाली से पहले सोने की हालमार्किंग को मंजूरी दे वाणिज्य मंत्रालय
Fri, 13 Sep 2019 09:52 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाणिज्य मंत्रालय को दीवाली से पहले सोने के आभूषणों की बीआईएस हालमार्किंग को प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे देनी चाहिए। उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
विज्ञापन
सोने की हालमार्किंग उसकी शुद्धता का प्रमाण है, जो वर्तमान में स्वैच्छिक है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन आने वाला भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) हालार्किंग के लिए एक प्रशासनिक प्राधिकरण है। यह तीन ग्रेड 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट के सोने के आभूषणों की हालमार्किंग के मानक तय करता है।
विज्ञापन
हालांकि वाणिज्य मंत्रालय विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को सूचना देकर कोई भी अनिवार्य नियम की पेशकश के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने वाणिज्य मंत्रालय को सोने के आभूषणों की हालमार्किंग को अनिवार्य बनाने की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसे उपभोक्ताओं के हित में दीवाली से पहले प्राथमिकता के आधार पर अनुमति मिल जानी चाहिए।’
विज्ञापन