फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Hallmarking of gold Jewelry Gold Council said Business is being effected

सोने की हॉलमार्किंग: स्वर्ण परिषद ने कहा, बर्बाद हो रहा है कारोबार

Fri, 30 Jul 2021 06:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Jul 2021 06:58 AM IST
सार

  • हॉलमार्किंग की प्रक्रिया में 5-10 दिन लग जाते हैं
  • पांच करोड़ से ज्यादा उत्पादों को हॉलमार्किंग की जरूरत है और मौजूदा गति के हिसाब से 500 दिन लग जाएंगे

विज्ञापन
Hallmarking of gold Jewelry Gold Council said Business is being effected
सोने के गहने (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय घरेलू रत्न एवं आभूषण परिषद के निदेशक दिनेश जैन ने कहा कि जल्दबाजी में  बीती एक जुलाई से अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू किए जाने से उद्योग जगत बर्बाद हो रहा है। बताया कि इससे हॉलमार्किंग की प्रक्रिया में 5-10 दिन लग जाते हैं।

विज्ञापन


पांच करोड़ से ज्यादा उत्पादों को हॉलमार्किंग की जरूरत है और मौजूदा गति के हिसाब से 500 दिन लग जाएंगे। इसके अलावा अगले एक साल में 4.5 लाख करोड़ कीमत के करीब 12 करोड़ नए उत्पाद बनाने का भी लक्ष्य है, जिन्हें हॉलमार्किंग की जरूरत होगी। ऐसे में प्रक्रिया पूरी होने में लंबा समय लगेगा, इसका विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन


यूपी में हॉलमार्क ब्योरा देने के लिए 15 दिन की मोहलत
यूपी में सराफा कारोबारी अब 15 अगस्त तक हॉलमार्क का ब्योरा दे सकेंगे। पहले जानकारी 31 जुलाई तक देनी थी। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि यह आश्वासन उपभोक्ता संरक्षण की केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यूपी सराफा एसोसिएशन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल के अनुसार अब ब्योरा देने के दौरान कारोबारियों को सिर्फ कुल गहनों की संख्या एवं उनका वजन बताना होगा। वहीं, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर एक्स-रे से सोने की शुद्धता जांचने का सिस्टम लागू करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed