फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Hallmark gold selling in India is not pure

सस्ते सोने के आभूषण खरीदने से पहले पढ़ें ये खबर

Fri, 31 Jul 2015 03:02 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
Hallmark gold selling in India is not pure

सोने के दाम में गिरावट के कारण लोगों का सोना खरीदने के लिए उत्साह बढ़ गया है और आने वाले उत्सवों के लिए लोग सोने के आभूषण खरीदकर रख रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को चौकन्ना कर देने वाली खबर सामने आयी है।

विज्ञापन


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि भारत में बिक रहे सोने के आभूषण हॉलमार्क लगे होने के बावजूद उसमें शुद्धता की कमी है। सफल स्वर्ण मुद्रीकरण के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली को सुदृढ़ कराने की जरूरत है।
विज्ञापन


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 'डेवलपिंग इंडियन हॉलमार्किंग-ए रोडमैप फॉर फ्यूचर ग्रोथ’ को लेकर जारी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में मौजूदा भारतीय हॉलमार्किंग सिस्टम्स का गहन मूल्यांकन और सर्वश्रेष्ठ विदेशी प्रणालियों का संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराया गया है। इसमें मौजूदा सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय भी सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने में शुद्धता को लेकर बढ़ेगा भरोसा

Hallmark gold selling in India is not pure

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार यदि इस सिस्टम को लागू किया जाता है, तो यह भारतीय सोने की शुद्धता में भरोसे को लौटाएगा और ग्राहकों को उनकी स्वर्ण खरीदारी के कैरट में अधिक आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सोने में विश्वास बढ़ने से देश के निर्यात में बढ़ोतरी की जा सकती है और निर्यात के आंकड़े को मौजूदा 8 अरब अमेरिकी  डॉलर से बढ़ाकर वर्ष 2020 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचाया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआइएस) इंडिया द्वारा वर्ष 2000 में हॉलमार्किंग स्टैंडर्ड की शुरुआत की गई थी और भारत ने इस हॉलमार्किंग सिस्टम को विकसित करने में अच्छी प्रगति की है।

गौरतलब है कि भारत में लगभग 220 बीआईएस हॉलमार्किंग सेंटर हैं,जिसमें दक्षिण भारत में कुल 153 केन्द्र और उत्‍तर भारत में 111 केन्द्र हैं। वहीं देश में हर वर्ष 800-1000 टन सोने की खपत होती है और लगभग पूरा सोना आयात किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed