{"_id":"61d27748d9d7677ac1038748","slug":"great-time-to-buy-gold-in-the-new-year-know-here-how-cheap-gold-became-today-silver-also-slips-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: नए साल में गहने खरीदने का शानदार मौका, यहां जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना, चांदी भी लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: नए साल में गहने खरीदने का शानदार मौका, यहां जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना, चांदी भी लुढ़की
Mon, 03 Jan 2022 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:42 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Today: नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। यानी नए साल पर अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज बेहतरीन मौका है। आज सोने की कीमत 0.14 फीसदी कम हो गई और इस कमी के साथ दस ग्राम सोने का भाव एमसीएक्स पर 48,032 रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
gold silver
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। यानी नए साल पर अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज बेहतरीन मौका है। आज सोने की कीमत 0.14 फीसदी कम हो गई और इस कमी के साथ दस ग्राम सोने का भाव एमसीएक्स पर 48,032 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.40 फीसदी तक गिर गई। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 62,411 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन