फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Govt to use jan dhan account for Insurance and pension schemes

जन-योजना के पैसों से होंगे ये तीन काम भी, जानिए क्या हैं ये

Fri, 04 Sep 2015 08:17 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
Govt to use jan dhan account for Insurance and pension schemes

भारत सरकार प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों का इस्तेमाल इंश्योरेंस कवर, पेंशन और कर्ज देने के लिए भी करेगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की ओर से विभिन्न देशों को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली अपनाने के लिए बढ़ावा मिल रहा है। यह अच्छी बात है।

मोदी सरकार भी खातों का इस्तेमाल विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवा करने को तत्पर है। न्यूयॉर्क में जेटली ने कहा कि भारत कैशलेस इकोनॉमी की ओर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए इसने यूनाइटेड नेशन्स कैपिटल फंड (यूएनसीडीएफ) की पहल के तहत ‘बैटर देन कैश अलायंस’को अपना लिया है।

जन-धन योजना का एक वर्ष पूरा

Govt to use jan dhan account for Insurance and pension schemes

जेटली ने यह घोषणा जन-धन योजना के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर की है। संयुक्त राष्ट्र की ‘बैटर देन कैश अलायंस’सरकारों, कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का गठजोड़ है।

यह कार्यक्रम भारत सरकार की नकदी विहीन लेनदेन को बढ़ावा देने की पहल का ही विस्तार है। जेटली के मुताबिक जन-धन योजना का दायरा अब तक शुरू किए गए किसी भी वित्तीय समावेश कार्यक्रम से बड़ा है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार बैंक में खाता खोलकर खाता विहीन को इससे जोड़ने का कार्यक्रम चला रही है ताकि गरीब साहूकारों और चिटफंड कंपनियों के चंगुल से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed