{"_id":"58a985e54f1c1bac12d8506c","slug":"govt-to-sell-cheap-inverter-ac-this-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गर्मी में बड़े सस्ते दामों पर AC बेचेगी सरकार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
इस गर्मी में बड़े सस्ते दामों पर AC बेचेगी सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
गर्मी आने वाली है और आम आदमी जो एसी की पहुंच से दूर है उसे खरीदने के लिए पैसे जुटा रहा होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार सस्ता एसी लांच करने जा रही है। दरअसल इस बार गर्मी के महीने में लोग 30,000 रुपये में इनवर्टर एयर कंडीशनर खरीद सकेंगे, जो आज बाजार में उपलब्ध एसी से 7,000 रुपये सस्ते होगा।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी कंपनी एनर्जी इफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) 1.5 टन क्षमता वाले एक लाख इनवर्टर एसी की खरीद के लिए अगले सप्ताह पहली निविदा जारी करेगी। ये एसी अनुमानित 30,000 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन
अभी प्रतिष्ठित ब्रांडों के एसी बाजार में 37,000 रुपये में मिल रहे हैं। ये एसी ऑनलाइन चैनलों से भी खरीदे जा सकेंगे। कंपनी जल्द ही फैसला करेगी कि इन्हें वह अपने ऑनलाइन चैनल से बेचेगी या स्नैपडील और फ्लिपकर्ट जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस से साझेदारी करेगी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बड़े पैमाने पर खरीद से ऊर्जा सक्षम एसी की कीमत घट जाएगी और बिक्री बढ़ेगी। गौरतलब है कि 2016 में एसी की सालाना बिक्री 50 लाख थी। उल्लेखनीय है इस बाजार का करीब 15 फीसदी की दर से विस्तार हो रहा है।