फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Govt may announce insurance for wallet users in budget 2017

वॉलेट से करते हैं खरीददारी तो पढ़ें काम की ये खबर

Tue, 31 Jan 2017 02:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Govt may announce insurance for wallet users in budget 2017
इंश्योरेंस

अगर आप मोबाइल वॉलेट से खरीदारी करते हैं तो बजट में सरकार आप के लिए कुछ खास सोच रही है। सूत्रों की बात मानें तो सरकार मोबाइल वॉलेट से लेन-देन करने वालों के लिए बीमा का प्रावधान बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


सरकार ने वॉलेट और बीमा कंपनियों से बात शुरु कर दी है। सरकार साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के लिये पंजीकृत जांचकर्ताओं के रूप में अपराध विज्ञान शोधशालाओं को अधिसूचित करने की तैयारी कर रही है। अभी आईटी मंत्रालय साइबर अपराध संबंधित साक्ष्यों के लिये एकमात्र पंजीकृत जांचकर्ता है।
विज्ञापन


मंत्रालय का प्रत्येक जिले में इस प्रकार की एक रिसर्च लैब अधिसूचित करने का इरादा हैजानकारों का मानना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में भी इसके बारे में सरकार कुछ ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद भारी तादात में लोगों ने मोबाइल और ऑनलाइन वॉलेट के जरिए लेन-देन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार भी चाहती है कि देश कैशलेस ट्रांजेक्‍शन पर जोर दे। इसको प्रोत्साहित करने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही है। हालांकि काफी जानकार मोबाइल वॉलेट में मौजूद पैसे की सुरक्षा के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed