फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Govt employees to celebrate Diwali two months before as they get increased salary

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी आज मनाएंगे दिवाली

Wed, 31 Aug 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Govt employees to celebrate Diwali two months before as they get increased salary
वेतन

देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के घर इस बार दो महीने पहले ही दिवाली मनाई जाएगी। आज शाम तक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत हुई वेतन में बढ़ोतरी के साथ सात महीने का एरियर भी उनकी सैलरी में जुड़कर आएगा। हालांकि इस एरियर से एनपीएस, जीपीएफ और टीडीएस की कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


इस कटौती से सरकार की जेब में 30 हजार करोड़ की बचत होगी। साथ ही करीब 52 लाख पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई पेंशन और एरियर्स कल तक देने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा केंद्र करीब 33 लाख इम्पलॉइज को दो साल का बकाया बोनस भी देगा। इस पर कुल 3,840 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी है कि 2014-15 और 2015-16 का बोनस उसी क्राइटेरिया पर देंगे। लेकिन आगे से वह सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा। सरकार ने अलाउंसेस में फिलहाल बढ़ोत्तरी नहीं की है। अभी तमाम भत्ते पुरानी रेट पर मिलेंगे। इनमें बढ़ोत्तरी पर कमेटी चर्चा कर रही है। सिफारिश आने में कम से कम तीन महीने लग सकते हैं। गौरतलब है कि सातवां वेतन आयोग एक जनवरी से लागू किया गया है। जिसमें बेसिक सैलरी को 14.2 से 23.4% तक बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की जेब पर कंप‌नियों की नजर

Govt employees to celebrate Diwali two months before as they get increased salary
कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन

कर्मचारी जहां बढ़ी सैलरी आने के बाद अपनी जेब के भारी होने को लेकर खुश हैं, वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियां उनके पैसे खर्च करवाने को लेकर रणनीति तैयार कर रही हैं।आगे त्योहार आने हैं। ऐसे में, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की बिक्री बढ़ाने की स्ट्रैटजी बन रही है। सैलरी में बढ़ोतरी के चलते जानकारों का मानना है कि करीब चार लाख करोड़ तक का कारोबार हो सकता है।

हालांकि बाजार में एकदम से पैसे बढ़ने से कहीं कृत्रिम महंगाई न बढ़ जाए इस पर नजर रखे हुए है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को उम्मीद है कि ऐसे हालात नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed