फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   government will open four hundred outlets to provide araher pulse on reasonable prices

महंगाई से हैं परेशान, जानें कहां मिलेगी सस्ती दाल?

Thu, 08 Oct 2015 07:41 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
government will open four hundred outlets to provide araher pulse on reasonable prices

अरहर की दाल की आसमान छूती कीमतों से अगर आप भी परेशान हैं तो चिंता न करें। जल्द ही केंद्र सरकार आपकी इस परेशानी का समाधान करने वाली है।

विज्ञापन


बहुत जल्द सरकार 400 ऐसे केंद्रीय भंडार और सफल आउटलेट शुरू करने वाली है, जिसके जरिए आप सस्ती दाल खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले महीने भर में दिल्ली में दाल की कीमतों में 17 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में अरहर की दाल की कीमत 149 रुपए तक पहुंच गई है, जो पिछले महीने 132 रुपए थी। कई जगह तो दालों की कीमत 200 रुपए के करीब जा पहुंची है।

3,250 टन अरहर का दाल का आयात

government will open four hundred outlets to provide araher pulse on reasonable prices

उपभोक्ता मामलों के विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभी तक 3,250 टन अरहर की दाल का आयत किया जा चुका है, जो मुंबई और चेन्नई बंदरगाहों पर पहुंच भी चुकी है।

मौजूदा समय में एमएमटीसी के पास दाल का पर्याप्त भंडार है, जिससे दिल्ली और अन्य राज्यों की दाल की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। एमएमटीसी के अनुसार जल्द ही अतिरिक्त 2000 टन अरहर की दाल का आयात किया जाएगा, ताकि दाल की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed