फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   google alphabet reports impressive growth, share price down by 3 percent

Google की पेरेंट कंपनी ने कमाये 64 हजार करोड़ रुपये, शेयर में दिखी बड़ी गिरावट

Wed, 06 Feb 2019 11:54 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 06 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
google alphabet reports impressive growth, share price down by 3 percent

सर्च इंजन Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट कमाई के मामले में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अल्फाबेट ने वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में करीब 64 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह पिछले वर्ष से करीब 22 फीसदी ज्यादा है। हालांकि इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

विज्ञापन से हुई सबसे ज्यादा कमाई

अल्फाबेट को गूगल पर चलाए गए विज्ञापनों से सबसे ज्यादा कमाई देखने को मिली। इससे कंपनी को 2.3 लाख करोड़ रुपये आए। वहीं हार्डवेयर, प्ले स्टोर और गूगल क्लाउड से 46 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन

एक लाख कर्मचारी, खर्च किए 2.2 लाख करोड़ रुपये

कंपनी के पूरे विश्व में करीब एक लाख कर्मचारी हैं। अल्फाबेट ने इस दौरान करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये खर्च भी किए हैं। अल्फाबेट की मुख्य फाइनेंशियल अधिकारी रूथ पोराट ने कहा कि 2018 में कंपनी ने 9.8 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया। चौथी तिमाही में 2.8 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शेयर गिरा

इन अच्छे नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को कंपनी का शेयर अमेरिकी शेयर बाजार में 3.3 फीसदी गिरकर 79 हजार रुपये प्रति शेयर पर आ गया। गूगल का कुल खर्च 31 अरब डॉलर (करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये) रहा। सिलिकॉन वैली के एनालिस्ट रॉब एंडेर्ले ने कहा कि गूगल के पास एड बिजनेस के तौर पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed