फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold up by 250 per 10 grams

सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, पढ़ें ये जरूरी खबर

Thu, 28 Jul 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gold up by 250 per 10 grams
सोना

वैश्विक स्तर पर तेजी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी से सोना और चांदी दोनों में अच्छी तेजी रही। सोना 250 रुपये बढ़कर 30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन


वहीं औद्योगिक और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 1,550 रुपये की तेजी के साथ 47,750 रुपये प्रति किलो हो गई।

डॉलर के कमजोरी के बीच अमेरिका में ब्याज दरों पर धीमी गति से निर्णय लिए जाने की खबर से सोना के साथ-साथ चांदी में भी निवेशकों की भारी खरीदारी हुई है। 

विज्ञापन

निवेश के लिए बेहतर विकल्प है सोना

Gold up by 250 per 10 grams
सर्राफा बाजार - फोटो : Getty

निवेश के लिहाज से दुनिया भर में सोने को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसके चलते भी दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने में 1.52 फीसदी की तेजी रही और इसका भाव 1,339.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इसी तरह चांदी में 3.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 20.32 डॉलर प्रति औंस पर चली गई।

स्थानीय बाजार में आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी 300 रुपये बढ़कर  24,100 रुपये हो गई। चांदी के 10 ग्राम के सिक्के का सैकड़ा बिकवाल भाव 2,000 रुपये बढ़कर 77,000 रुपये गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed