सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, पढ़ें ये जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर तेजी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी से सोना और चांदी दोनों में अच्छी तेजी रही। सोना 250 रुपये बढ़कर 30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
वहीं औद्योगिक और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 1,550 रुपये की तेजी के साथ 47,750 रुपये प्रति किलो हो गई।
डॉलर के कमजोरी के बीच अमेरिका में ब्याज दरों पर धीमी गति से निर्णय लिए जाने की खबर से सोना के साथ-साथ चांदी में भी निवेशकों की भारी खरीदारी हुई है।
निवेश के लिए बेहतर विकल्प है सोना
निवेश के लिहाज से दुनिया भर में सोने को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसके चलते भी दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने में 1.52 फीसदी की तेजी रही और इसका भाव 1,339.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।
इसी तरह चांदी में 3.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 20.32 डॉलर प्रति औंस पर चली गई।
स्थानीय बाजार में आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी 300 रुपये बढ़कर 24,100 रुपये हो गई। चांदी के 10 ग्राम के सिक्के का सैकड़ा बिकवाल भाव 2,000 रुपये बढ़कर 77,000 रुपये गया।