{"_id":"5adf06154f1c1b042e8b52a1","slug":"gold-stays-subdued-on-low-demand-sensex-up-by-165-points-on-tuesday-24-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों पर ग्रहण, 165 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कमजोर मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों पर ग्रहण, 165 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलियन बाजार में लगातार दूसरे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं सेंसेक्स में 165 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई। भारतीय बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 10,600 के पार टिकने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स में भी 150 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिली।
विज्ञापन
आज के कारोबार में निफ्टी ने 10,636.8 तक दस्तक दी थी जबकि सेंसेक्स 34,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ था। अंत में निफ्टी 10,600 के ऊपर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 34,600 के पार जाकर बंद हुआ है।
विज्ञापन
85 रुपये गिरा सोने का दाम
मंगलवार को सोने का भाव 85 रुपये नीचे खिसक कर 32,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। विदेशों में सोने की घटती प्रवृत्ति व स्थानीय जौहरियों द्वारा की जा रही हल्की मांग के कारण, सोने के भाव में यह गिरावट आई है।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा की घटती मांग के कारण चांदी भी 41,000 रुपये से 850 रुपये लुढ़क कर 40,500 रुपये प्रति किलो जा पहुंची है। व्यापारियों ने बताया कि विदेशों में घाटती प्रवृत्ति के अलावा घरेलू बाजार में स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों द्वारा घटती मांग की वजह से इन बहुमूल्य घातुओं के दाम में गिरावट आई है।वैश्विक स्तर पर बीते सोमवार को न्यूर्याक में एक औंस सोने के का भाव 0.82 प्रतिशत गिरकर 1,324.20 डॉलर पर रुका। वहीं एक ओंस चांदी का दाम 2.99 प्रतिशत गिरकर 16.58 डॉलर तक जा पहुंचा।
दिल्ली में यह रहा सोने का दाम
देश की राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले प्रत्येक सोने की कीमतें 85 रुपये घटकर क्रमश: 32,225 रुपये और 32,075 रुपये हो गई हैं। जबकि बीते सोमवार को सोने की कीमतों मे 140 रुपये की गिरावट आई थी। सोने के आठ ग्राम के सिक्कों के दाम भी 100 रुपये कमजोर होकर 24,800 रुपये प्रति सिक्का हो गया है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी 850 रुपये घटकर 40,500 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी होने वाली चांदी की कीमत 825 रुपये गिरकर 39,475 रुपये प्रति किलो आ चुकी है।
चांदी के सिक्कों की कीमतें भी 1000 रुपये लुढ़क कर 75,000 रुपये (बिक्री) और 76,000 रुपये (खरीद) प्रति 100 सिक्के पर आ गिरी।