फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold slips Rs 423 silver fell by Rs 1100 for second consecutive day know latest price here

Gold Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने में न करें देरी, कीमती धातुओं के दाम में आज आई बड़ी गिरावट, यहां जानें ताजा भाव

Fri, 28 Jan 2022 04:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Jan 2022 04:11 PM IST
सार

Gold Slips Rs 423 silver fell by Rs 1100: रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 423 रुपये की गिरावट के साथ 47,777 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट आई है।

विज्ञापन
Gold slips Rs 423 silver fell by Rs 1100 for second consecutive day know latest price here
सोना-चांदी दर - फोटो : self

विस्तार

रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 423 रुपये की गिरावट के साथ 47,777 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट आई है। इसका दाम 1105 रुपये कम होकर 61,652 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो पिछले कारोबारी दिन में 62,757 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 423 रुपये की गिरावट आई है, जो कॉमेक्स सोने की कीमतों में रातोंरात बिकवाली के साथ-साथ रुपये की मजबूती को दर्शाता है। शुक्रवार को सुबह के कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.63 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत हाजिर सोने की कीमतों के साथ कॉमेक्स कारोबार में 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed