{"_id":"61f3c83fc517e96a9a5d15fb","slug":"gold-slips-rs-423-silver-fell-by-rs-1100-for-second-consecutive-day-know-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने में न करें देरी, कीमती धातुओं के दाम में आज आई बड़ी गिरावट, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने में न करें देरी, कीमती धातुओं के दाम में आज आई बड़ी गिरावट, यहां जानें ताजा भाव
Fri, 28 Jan 2022 04:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jan 2022 04:11 PM IST
सार
Gold Slips Rs 423 silver fell by Rs 1100: रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 423 रुपये की गिरावट के साथ 47,777 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट आई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी दर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 423 रुपये की गिरावट के साथ 47,777 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट आई है। इसका दाम 1105 रुपये कम होकर 61,652 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो पिछले कारोबारी दिन में 62,757 रुपये प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 423 रुपये की गिरावट आई है, जो कॉमेक्स सोने की कीमतों में रातोंरात बिकवाली के साथ-साथ रुपये की मजबूती को दर्शाता है। शुक्रवार को सुबह के कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.63 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत हाजिर सोने की कीमतों के साथ कॉमेक्स कारोबार में 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी।