फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold slips by rupees 240 as demand was low on friday 20 april

मांग कम होने से सोना 240 रुपये लुढ़का, चांदी 180 रुपये फिसली

Fri, 20 Apr 2018 04:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
gold slips by rupees 240 as demand was low on friday 20 april
डेमो - फोटो : डेमो

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती मांग कम होने से आज दिल्ली सराफा बाजार में सोना 240 रुपये लुढ़ककर 32,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 180 रुपये की गिरावट में 41,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

विज्ञापन


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है। अंतररार्ष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 4.30 डॉलर की गिरावट में 1,341 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.00 डॉलर लुढ़ककर 1,343.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
विज्ञापन


चांदी भी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव से अधिक ऊंची कीमत का असर है, जिसके कारण खुदरा ग्राहक जेवराती खरीद से कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 240 रुपये की गिरावट में 32,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपये पर अपरिवर्तित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed