{"_id":"5981abea4f1c1bf2418b4ec7","slug":"gold-slides-to-29k-silver-down-by-320-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 हजार पर आया सोना, चांदी भी 320 रुपये पर लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
29 हजार पर आया सोना, चांदी भी 320 रुपये पर लुढ़की
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बजार में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और भाव 80 रुपये कमजोर होकर 29450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सुस्त औद्योगिक मांग के कारण चांदी भी 320 रुपये लुढ़ककर 39180 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
विज्ञापन
सोना बाजार पर घरेलू मांग में नरमी ओर आभूषण निर्माताओं की ओर से उठाव कम रहने का असर दिखा। वैश्विक स्तर पर डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का महत्व घटने से भी इसकी कीमतें प्रभावित हुईं। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की खराब मांग के कारण चांदी की कीमतें कमजोर हुईं।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.16 फीसदी गिरकर 1266.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.36 प्रतिशत उतर कर 16.63 डॉलर प्रति औंस रही।
स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 80-80 रुपये की गिरावट रही और इनमें भाव क्रमश: 29450 रुपये और 29300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए । सोना कल 120 रुपये गिरा था।
विज्ञापन
गिन्नी 24500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी हाजिर 320 रुपये टूटकर 39180 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भी 310 रुपये फिसलकर 38275 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी। चांदी सिक्का (लिवाल) 72 हजार रुपये प्रति सैकड़ा तथा (बिकवाल) 73 हजार रुपये के कल के पिछले स्तर पर टिका रहा।