{"_id":"6278a5dc33b1c96d7c66f27b","slug":"gold-silver-rate-update-gold-slips-silver-down-know-latest-price-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले यहां जानें अपने शहर का ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले यहां जानें अपने शहर का ताजा भाव
Mon, 09 May 2022 10:57 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 May 2022 10:57 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update In Hindi: एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 0.10 फीसदी कम हो गई, वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी 0.07 फीसदी की गिरावट आई है। इस कमी के बाद सोने का भाव घटकर 51,292 रुपये प्रति दस ग्राम पर, जबकि चांदी की कीमत टूटकर 62,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों की तेजी के बाद अब कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर ने निकलने से पहले इनकी ताजा कीमत जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 0.10 फीसदी कम हो गई, वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी 0.07 फीसदी की गिरावट आई है। इस कमी के बाद सोने का भाव घटकर 51,292 रुपये प्रति दस ग्राम पर, जबकि चांदी की कीमत टूटकर 62,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
विज्ञापन
आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
ऐसे जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन