{"_id":"62847d2d63eacf133908bfd8","slug":"gold-silver-rate-update-gold-slips-silver-down-check-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक, जानें आपके शहर में कितना कम हुआ भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक, जानें आपके शहर में कितना कम हुआ भाव
Wed, 18 May 2022 10:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 May 2022 10:29 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In INR: एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत में 0.56 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव घटकर 49,890 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी 0.85 फीसदी की कमी आई है और यह 60,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत में 0.56 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव घटकर 49,890 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी 0.85 फीसदी की कमी आई है और यह 60,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकते हैं शुद्धता
बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन