{"_id":"60d4114a8ebc3e34227a7a99","slug":"gold-silver-prices-today-june-24th-2021-mcx-gold-rates-decreased-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: 47 हजार के नीचे पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: 47 हजार के नीचे पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम
Thu, 24 Jun 2021 10:29 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:29 AM IST
सार
सोना वायदा 0.41 फीसदी (192 रुपये) गिरकर 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.58 फीसदी (402 रुपये) गिरकर 68,585 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.41 फीसदी (192 रुपये) गिरकर 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.58 फीसदी (402 रुपये) गिरकर 68,585 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने का दाम 0.1 फीसदी गिरकर 1,777.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 1,779.50 पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.87 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 1,089 डॉलर प्रति औंस पर। पैलेडियम में इस दौरान 0.1 फीसदी की तेजी आई और यह 2,614.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
विज्ञापन
हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं।