फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices rises by 75 rupees on tuesday

रुपये में मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी

Tue, 17 Dec 2019 06:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 17 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises by 75 rupees on tuesday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में 75 रुपये की मजबूती देखने को मिली। हालांकि सोने में मामूली तौर पर इजाफा देखने को मिला। सोने की कीमत 11 रुपये बढ़ी है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस तेजी से दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 38,771 रुपये पर आ गया है।गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


वहीं, चांदी की कीमतों में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे एक किलो चांदी 45610 रुपये के भाव पर चली गई। पिछले सत्र में चांदी 45,535 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते सोने में तेजी सीमित रही है। पटेल ने बताया कि भारतीय रुपया मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत होकर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,478.20 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed