{"_id":"5de7a5708ebc3e55003c2a0f","slug":"gold-silver-prices-rises-by-676-rupees-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग के चलते 676 रुपये तक की हुई सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मांग के चलते 676 रुपये तक की हुई सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी
Wed, 04 Dec 2019 05:54 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 04 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का असर सराफा बाजार में भी देखने को मिला, जिसके चलते सोने-चांदी की कीमतों में 676 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोना 332 रुपये महंगा होकर 39,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना राष्ट्रीय राजधानी में 38,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 676 रुपये महंगी होकर 46,672 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,996 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजारों में लिवाली बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 332 रुपये बढ़ गया।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान रुपये में तीन पैसे की कमजोरी से सोने को थोड़ा समर्थन मिला।
न्यूयॉर्क में सोना 1,4683 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.27 डॉलर प्रति औंस रही। सोना मंगलवार को 38,967 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।