फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices rises by 495 rupees on monday, three weeks highest

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा उछाल, 495 रुपये तक उछली कीमतें

Mon, 23 Dec 2019 04:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 23 Dec 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises by 495 rupees on monday, three weeks highest
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में भाव तेज होने के कारण देश में पड़ा, जिस वजह से चांदी भी अछूती नहीं रही और कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी की कीमतों में 495 रुपये का उछाल देखने को मिला। यह पिछले तीन हफ्तों का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 38866 रुपये से 187 रुपये बढ़कर के 39053 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों से पहले मार्केट में अनिश्चितता की वजह से सुरक्षित एसेट के रूप में सोने में निवेश बढ़ा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और रुपये में कमजोरी का भी असर हुआ। वहीं 2020 में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रुपये की मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच हुई ट्रेड डील की वजह से सोने आगे भी और सस्ता हो सकता है। 

विज्ञापन

चांदी की कीमतें 46500 के करीब

चांदी की कीमतों में 495 रुपये बढ़कर 46499 रुपये हो गई है। कारोबारी मांग बढ़ने के कारण यह उछाल आया है। सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,484 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.36 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed