{"_id":"5dfa17eb8ebc3e87e200f183","slug":"gold-silver-prices-rises-by-14-rupees-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं, 14 रुपये का हुआ मामूली इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने-चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं, 14 रुपये का हुआ मामूली इजाफा
Wed, 18 Dec 2019 05:43 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
गहने खरीदती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ और इसमें 14 रुपये का मामूली इजाफा हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट के साथ यह कमजोरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत में आठ रुपये का मामूली इजाफा हुआ। इसके बाद सोना 38828 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की कीमतों में 14 रुपये की तेजी आई और यह 45649 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में मामूली तेजी के चलते चांदी के भाव में यह तेजी आई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच फाइनल ट्रेड डील में ज्यादा समय लगने से वैश्विक बाजार अभी भी ताजा रुझानों के इंतजार में है और यही कारण है कि निवेशक भी अभी इंतजार कर रहे हैं। भारतीय रुपया बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,476.90 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 17.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।