फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices down on thursday by 1580 rupees

नवरात्र से पहले सोने-चांदी की कीमतों में दिखी बड़ी गिरावट, 1580 रुपये तक गिरा भाव

Thu, 26 Sep 2019 06:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 26 Sep 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down on thursday by 1580 rupees

नवरात्र शुरू होने से पहले गुरुवार को सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक रुख के चलते दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को पीली धातु का भाव 497 रुपये की गिरावट के साथ 38,685 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

सोना स्टैंडर्ड 400 रुपये टूटकर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 14 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 30,100 रुपये रह गई। बुधवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 39,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के (परामर्श प्रमुख- पीसीजी) देवर्ष वकील ने कहा त्योहारी मौसम के शुरु होने के पहले सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार आया है जिसके कारण मांग में तेजी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा चांदी का भाव

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 1,580 रुपये लुढ़ककर 47,235 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को यह 48,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।चांदी हाजिर 1,530 रुपये लुढ़ककर 20 सितंबर के बाद के निचले स्तर 47,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 1,443 रुपये की भारी गिरावट के साथ 46,542 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये टूटकर क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई बिके।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना नरम रुख के साथ 1,508 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 17.90 डॉलर प्रति औंस बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में सोना हाजिर बुधवार को 1.8 फीसदी टूट गया था। हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से आज यह 0.3 फीसदी चढ़कर 1,508.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।



दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की बढ़त में 1,514.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि चीन के साथ व्यापार युद्ध का हल उम्मीद से पहले निकल सकता है, सोने पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर लगभग स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed