{"_id":"5dd7d0018ebc3e547d5428e1","slug":"gold-silver-prices-down-by-815-rupees-on-friday-22-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मांग से सोने-चांदी की कीमतों में 815 रुपये की गिरावट, 38800 के पार रहा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कम मांग से सोने-चांदी की कीमतों में 815 रुपये की गिरावट, 38800 के पार रहा भाव
Fri, 22 Nov 2019 05:39 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 22 Nov 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिर गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 102 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने से चांदी की कीमतें एक ही दिन में 815 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 38,958 रुपये प्रति दस ग्राम से कम होकर 38,856 रुपये प्रति दस ग्राम पर आई गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सोना 53 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ था। इंडस्ट्री की ओर से घटी डिमांड के चलते शुक्रवार को चांदी की कीमतें 45,764 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, शुक्रवार को रुपया 6 पैसे बढ़कर 71.70 रुपये पर खुला था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'गुरुवार शाम के सत्र में बिक्री के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,467 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहीं।'जानकारों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर पर लगभग सहमति बन चुकी है. इसी वजह से सोने की डिमांड में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन