{"_id":"5ddd15828ebc3e54c14c4c51","slug":"gold-silver-prices-down-by-68-rupees-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में मजबूती से सोना-चांदी में 68 रुपये की गिरावट, 45 हजार पर आया भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रुपये में मजबूती से सोना-चांदी में 68 रुपये की गिरावट, 45 हजार पर आया भाव
Tue, 26 Nov 2019 05:37 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये में तेजी और कमजोर मांग से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 68 रुपये घटकर 38,547 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, चांदी भी मामूली रूप से 39 रुपये सस्ती होकर 45,161 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 68 रुपये की गिरावट आई। दिन के कारोबार में रुपये में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की मजबूती रही। इसके अलावा, कमजोर मांग के कारण देश में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में सोना 1,455.30 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस रही। सोना सोमवार को 38,615 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।