{"_id":"5dceae6e8ebc3e54f57af8bf","slug":"gold-silver-prices-down-by-473-rupees-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"473 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते का दिखा असर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
473 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते का दिखा असर
Fri, 15 Nov 2019 07:25 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर के आए नरमी के संकेतों के बीच सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इसका असर देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख बाजारों में इन धातुओं की कीमतों में 473 रुपये तक की कमी देखने को मिली।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 149 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 38875 पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत 39024 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं चांदी की बात करें तो फिर इसका भाव 473 रुपये प्रति किलो गिरकर 45375 रुपये प्रति किलो पर आ गया। गुरुवार को चांदी की कीमत 45848 रुपये रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट और रुपये की मजबूती के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 149 रुपये की गिरावट आयी। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे अधिक मजबूत हो गया था।व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो के उस बयान के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता नजदीक होने के बात कही है।'

चार महानगरों में यह रही सोने व चांदी की कीमत
| शहर | सोना रुपये (प्रति 10 ग्राम) | चांदी (प्रति किलो) |
| दिल्ली | 38,875 | 45,375 |
| मुंबई | 38,093 | 44,380 |
| कोलकाता | 36,770 | 44,600 |
| चेन्नई | 36,380 | 47,700 |