फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices down by 473 rupees on friday

473 रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी, अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते का दिखा असर

Fri, 15 Nov 2019 07:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 15 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down by 473 rupees on friday

विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर के आए नरमी के संकेतों के बीच सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इसका असर देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख बाजारों में इन धातुओं की कीमतों में 473 रुपये तक की कमी देखने को मिली। 

दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 149 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 38875 पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत 39024 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं चांदी की बात करें तो फिर इसका भाव 473 रुपये प्रति किलो गिरकर 45375 रुपये प्रति किलो पर आ गया। गुरुवार को चांदी की कीमत 45848 रुपये रही थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट और रुपये की मजबूती के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 149 रुपये की गिरावट आयी। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे अधिक मजबूत हो गया था।व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो के उस बयान के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता नजदीक होने के बात कही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महानगरों में यह रही सोने व चांदी की कीमत

शहर   सोना रुपये (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
दिल्ली 38,875 45,375
मुंबई   38,093   44,380
कोलकाता 36,770     44,600
चेन्नई 36,380   47,700
        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed