फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices become cheaper by 771 rupees on thursday 5 december

रुपये में मजबूती से 771 तक सस्ता हुआ सोना-चांदी

Thu, 05 Dec 2019 04:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices become cheaper by 771 rupees on thursday 5 december

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में 771 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद सराफा बाजार में अभी भी सोना 38900 के ऊपर कारोबार कर रहा है। शादी के सीजन में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के चलते यह असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 74 रुपये की गिरावट देखने को मिली और यह 38985 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। गौरतलब है कि बुधवार को सोने की कीमत 39059 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। 
विज्ञापन


वहीं चांदी की कीमतों में 771 रुपये की गिरावट देखने को मिली और यह 45539 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया। इससे पहले बुधवार को यह 46310 के स्तर पर था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में सात पैसे की मजबूती की वजह से ऐसा देखने को मिला। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें स्थिर रही। पिछले दो दिन में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। न्यूयॉर्क में सोना 1475.4 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed