फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Update Today gold rise rs 1202 silver rise rs 2148 know latest rate here

Gold Silver Price Today: सोना 1202 रुपये महंगा, चांदी में 2148 रुपये की तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Wed, 02 Mar 2022 05:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

Gold-Silver Latest Rate Update In India:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 1,202 रुपये की तेजी के साथ 51,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु  50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी जोरदार 2148 रुपये की तेजी आई है। 
 

विज्ञापन
Gold Silver Price Update Today gold rise rs 1202 silver rise rs 2148 know latest rate here
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 1,202 रुपये की तेजी के साथ 51,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु  50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, ये तेजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी और रुपये की गिरावट को प्रदर्शित करती है। 

विज्ञापन


चांदी की चमक पड़ी फीकी
साने के दाम में इजाफे के साथ ही चांदी भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 65,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। गौरतलब है कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे गिरकर 75.82 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 25.18 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमतों में बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। सोने की कीमतों ने मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के दबाव में बढ़त हासिल की। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम और मुद्रास्फीति की आशंकाओं पर सोने की कीमतों में तेजी कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed