{"_id":"621f567bfb926854282d9df1","slug":"gold-silver-price-update-today-gold-rise-rs-1202-silver-rise-rs-2148-know-latest-rate-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 1202 रुपये महंगा, चांदी में 2148 रुपये की तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 1202 रुपये महंगा, चांदी में 2148 रुपये की तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट
Wed, 02 Mar 2022 05:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:05 PM IST
सार
Gold-Silver Latest Rate Update In India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 1,202 रुपये की तेजी के साथ 51,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी जोरदार 2148 रुपये की तेजी आई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 1,202 रुपये की तेजी के साथ 51,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, ये तेजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी और रुपये की गिरावट को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
चांदी की चमक पड़ी फीकी
साने के दाम में इजाफे के साथ ही चांदी भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 65,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। गौरतलब है कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे गिरकर 75.82 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 25.18 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमतों में बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। सोने की कीमतों ने मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के दबाव में बढ़त हासिल की। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम और मुद्रास्फीति की आशंकाओं पर सोने की कीमतों में तेजी कायम है।
विज्ञापन