{"_id":"6296de6e799e0e294d262fe5","slug":"gold-silver-price-update-gold-slips-silver-plunges-know-latest-rate-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सस्ते में आभूषण खरीदने का शानदार मौका, जानें आपके शहर में आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सस्ते में आभूषण खरीदने का शानदार मौका, जानें आपके शहर में आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
Wed, 01 Jun 2022 09:05 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:05 AM IST
सार
Gold-Silver Latest Rate Update Today: एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत में 0.50 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव फिसलकर 50,838 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी का भाव भी 1.22 फीसदी टूट गया और इसकी कीमत कम होकर 61,124 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। लेकिन, घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में आपके शहर में कितनी कमी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत में 0.50 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव फिसलकर 50,838 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
विज्ञापन
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के दाम में गिरावट के साथ ही चांदी का भाव भी 1.22 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,124 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन