फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver price update gold jump silver up know latest rate here before buying

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, खरीदारी का है मन तो पहले जानें ताजा भाव

Fri, 04 Mar 2022 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Mar 2022 09:42 AM IST
सार

Gold-Silver Latest Price Update In INR: एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 52,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में 0.51 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 68,247 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन
Gold Silver price update gold jump silver up know latest rate here before buying
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है और इस संघर्ष का आठ दिन बीत चुके हैं। जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 52,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


चांदी 68 हजार के पार बरकरार
जहां सोने के दाम में जोरदार उछाल आया है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम मे तेजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका भाव 68 हजार के पार बना हुआ है। आज चांदी की कीमत में 0.51 फीसदी की तेजी आई। इसके साथ चांदी का भाव बढ़कर 68,247 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। 
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed