फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 30 gold MCX holds near 6 month low silver rates edged up

Gold Silver Price: कीमती धातुओं की वायदा कीमत में आई तेजी, जानिए कितना हुआ दाम

Thu, 30 Sep 2021 10:40 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 30 Sep 2021 10:40 AM IST
सार

सोना वायदा 0.38 फीसदी बढ़कर 45942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.18 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 58490 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 30 gold MCX holds near 6 month low silver rates edged up
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक कीमतों से प्रभावित होकर आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी का सोना वायदा 0.38 फीसदी बढ़कर 45942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह करीब छह माह का निचला स्तर है। चांदी में 0.18 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 58490 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 10258 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। पिछले सत्र में सोना 0.4 फीसदी गिरा था और चांदी में 3.5 फीसदी यानी 2000 रुपये की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
मजबूत डॉलर के चलते वैश्विक बाजार में आज सोना महंगा हुआ, लेकिन करीब सात सप्ताह के निचले स्तर पर रहा। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,729.83 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर इंडेक्स में आज थोड़ी गिरावट आई, लेकिन बुधवार को एक साल के उच्च स्तर के पास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं में खरीदारों के लिए सोने की कीमत बढ़ गई। आज डॉलर इंडेक्स थोड़ा नीचे 94.278 पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 21.58 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 954.08 डॉलर पर था। सोने को पारंपरिक रूप से मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। मालूम हो कि पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed