Gold Silver Price: कीमती धातुओं की वायदा कीमत में आई तेजी, जानिए कितना हुआ दाम
एमसीएक्स पर सोना वायदा 118 रुपये बढ़कर 47,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.17 फीसदी बढ़कर 63,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.25 फीसदी यानी 118 रुपये बढ़कर 47,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.17 फीसदी यानी 105 रुपये बढ़कर 63,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9091 रुपये नीचे है। मालूम हो कि भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। पिछले दो सप्ताह में पीली धातु का हाजिर भाव स्थिर रहा, जबकि चांदी में 1,100 रुपये से अधिक की तेजी आई है।
सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में मंगलवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 47,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी 63,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,811.79 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 1,814.80 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.3 फीसदी ऊपर 2,408.18 डॉलर और प्लैटिनम 0.1 फीसदी ऊपर 1,000.04 डॉलर पर था।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट '2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान' में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी।