फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 22 Gold MCX prices today falls ahead of Fed rate decision

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में मामूली गिरावट, जानिए उच्चतम स्तर से कितना कम है दाम

Wed, 22 Sep 2021 11:45 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 22 Sep 2021 11:45 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 46633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 0.7 फीसदी उछला था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक से पहले निवेशक सतर्क रहे।

विज्ञापन
gold silver price today on september 22 Gold MCX prices today falls ahead of Fed rate decision
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में मामूली गिरावट आई। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 46633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9567 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.7 फीसदी उछला था और चांदी में 1.2 फीसदी की तेजी आई थी। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक से पहले निवेशक सतर्क रहे। हाजिर सोना 1,775.63 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.2 फीसदी ऊपर 22.74 डॉलर प्रति औंस पर रही। व्यापक प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप होने वाली संभावित मुद्रास्फीति और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को एक बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1001.66 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,000.79 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट '2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान' में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed